पांढुर्ना: NH-547 पर सड़क हादसे में महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम
पांढुर्ना-सौसर नेशनल हाईवे-547 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर पिछले तीन घंटों से चक्काजाम कर रखा है, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। मौके पर मौजूद पुलिस बल आक्रोशित भीड़ को समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के देरी से पहुंचने के कारण जनता में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
