पांढुर्णा के मोहि घाट फोरलेन पर भीषण हादसा – टैंकर से टकराई बस, एक की मौत, कई घायल

पांढुर्णा तहसील के मोहि घाट फोरलेन पर बुधवार शाम करीब 7:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भोपाल से नागपुर जा रहा टैंकर (MH 40 CD 7708) डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन पर जा गिरा। उसी दौरान नागपुर से जयपुर जा रही एम.आर. ट्रेवल्स की बस (AR 11 D 0509) टैंकर से टकरा गई और पलट गई।देखिए वीडियो :https://youtube.com/shorts/fn-Vm_DRL_g?si=St7EzyTqq2fy7u3c

बस में लगभग 9 यात्री सवार थे, जो नागपुर से विभिन्न शहरों की ओर यात्रा कर रहे थे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी वर्धा निवासी संजय भोयर ने बताया कि टक्कर के बाद बस तेज रफ्तार के कारण पलटी।

घटना की जानकारी मिलते ही करीब 5 एंबुलेंस और पांढुर्णा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को तुरंत पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में बीएमओ डॉ. दीपेंद्र सलामे, एसडीएम नेहा सोनी, तहसीलदार विनय ठाकुर सहित 7 डॉक्टर और 30 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहे और उपचार में जुटे रहे।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से कई घायल यात्रियों को समय पर इलाज मिल सका। हादसे की जांच जारी है।