पांडिचेरी में आयोजित राष्ट्रीय डॉजबॉल प्रतियोगिता में निलेश एवम् दीपेश ने छिन्दवाड़ा ज़िले का गौरव बढ़ाया

पांडिचेरी में आयोजित राष्ट्रीय डॉजबॉल प्रतियोगिता में निलेश एवम् दीपेश ने छिन्दवाड़ा ज़िले का गौरव बढ़ाया

छिंदवाड़ा द्वारा संचालित संस्था उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव के कक्षा 12वीं के छात्र निलेश यदुवंशी एवं दीपेश अरसिया ने 27 से 30 सितम्बर 2024 तक पांडिचेरी में आयोजित राष्ट्रीय डॉजबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम की ओर से भाग लिया प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश की टीम ने तेलंगाना, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जुन्नारदेव उत्कृष्ट विद्यालय के दोनों खिलाड़ियों निलेश एवं दीपेश को बधाई दी तथा खेल गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष एसडीएम जुन्नारदेव कामिनी ठाकुर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा सतेन्द्र सिंह मरकाम, बीईओ जुन्नारदेव ओ.पी. जोशी एवं प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय चन्द्रशेखर दीक्षित ने बधाई प्रेषित की साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पिछले वर्ष की उपलब्धि विद्यालय ने दोहराई- उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी दो खिलाड़ी नितेश एवं सुमित ने पानीपत (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय डॉजबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया था। यह जानकारी देते हुए जनजातीय कार्य विभाग के जिला खेल अधिकारी अनुरोध शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पाण्डिचेरी में ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। संस्था के सभी शिक्षक नीलेश एवं दीपेश, जिले के सभी व्यायाम शिक्षक एवं जुन्नारदेव के व्यायाम शिक्षक अनुराग शर्मा, पास्टर्न कुमारे, धनंजय चौरसिया, अजय व्यास, अनिल गडरिया, राजीव गौतम सहित सभी अतिथि व्यायाम शिक्षकों ने खिलाड़ियों छात्रों को बधाई प्रेषित की है। दोनों खिलाड़ी गत दिवस पांडिचेरी से राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलकर नगर लौटे हैं, जिनका स्वागत किया गया।