परासिया MLA और मोर्चा संगठन की सहमति के बाद कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी
परासिया MLA और मोर्चा संगठन की सहमति के बाद कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया है।
पार्टी से जुड़े हुये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विमर्श उपरांत संगठन में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे व परासिया विधायक सोहन वाल्मीक से चर्चा के उपरांत परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस के मोर्चा संगठनों में नियुक्तियां की गई है। परासिया विधानसभा प्रभारी राजीव तिवारी, परासिया ब्लॉक अध्यक्ष कमल राय व मोर्चा संगठन के प्रभारी आनंद बक्षी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य यहाके की सहमति के पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया व कांग्रेस के मोर्चा संगठनों में नियुक्तियां की गई है।
परासिया विधानसभा के प्रभारी राजीव तिवारी द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया में कार्यकारी अध्यक्ष गगन खंडूजा व हरि प्रसाद यदुवंशी (गुड्डा) मनोनित किये गये हैं। समन्वयक पद की जिम्मेदारी बसंत मालवीय, नगर कांग्रेस परासिया समन्वयक यमुना दुबे, नगर कांग्रेस कमेटी चांदामेटा समन्वयक खालिक भाई, नगर कांग्रेस कमेटी बड़कुही समन्वयक संजय राय को सौंपी है। परासिया नगर कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष सवित्री वर्मा मनोनित की गई है। नगर कांग्रेस कमेटी अम्बाड़ा में अध्यक्ष पद पर संजू राय व कार्यकारी अध्यक्ष पद पर रफीक खान व विनोद इरपाची नियुक्त किये गये। नगर कांग्रेस कमेटी अम्बाड़ा समन्वयक विजय श्रीवास्तव, नगर कांग्रेस कमेटी इकलहरा अध्यक्ष अरविन्द चौरसिया व समन्वयक संजय बंदेवार नियुक्त किये गये हैं। नगर कांग्रेस कमेटी इकलहरा में आमिर खान व प्रकाश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
परासिया ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुकुल दुबे को सौंपी है
साथ ही युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष परासिया स्वप्निल करानिया, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष न्यूटन अतुल सिंग व कार्यकारी अध्यक्ष अनिकेत पाल व अंकुर अग्रवाल को चांदामेटा युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। ब्लॉक कांग्रेस सहित कांग्रेस के मोर्चा, संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों में आगामी दिनों में भी नियुक्तियां की जावेगी
