परतला में बाइक की आमने सामने की टक्कर ,बाइक सवार तोड़ा दम

छिंदवाड़ा में रविवार रात पोआमा के परतला तिराहे पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान 52 वर्षीय अर्जुन उसरेठे के रूप में हुई है, जो चौरागढ़ महादेव यात्रा से लौट रहे थे। घायल व्यक्ति 50 वर्षीय शिवराज उइके पोआमा के रहने वाले हैं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अर्जुन उसरेठे ने दम तोड़ दिया। शिवराज उइके का इलाज अभी भी चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।