पति से विवाद होने पर चार बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग

पति से विवाद होने पर चार बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग

छिंदवाड़ा जिले में तामिया के यादव मोहल्ला में  एक कुएं में शुक्रवार सुबह एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कूद गई। पूरा मामला पारिवारिक विवाद का था। इस घटना से पूरे गांव में अफ़रातफ़री  मच गया। स्थानीय ग्रामीण लोगों ने तत्परता दिखते हुए। महिला और उसके चारों बच्चों की जान बचा ली गई। इस घटना के बाद महिला के परिजन सदमे में हैं। यदि स्थानीय लोग समय रहते यह घटना नहीं देखते, तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस मामले की को पुलिस ने जांच में लिया है।