पंडालों में स्थापित होने से पहले मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
पंडालों में स्थापित होने से पहले मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
छिन्दवाड़ा ख़बर: सुख व समृद्धि और शक्ति की प्रतीक माँ दुर्गा के आगमन में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। जैसा की हम सब जानते हैं की 2 अक्टूम्बर माँ दुर्गा का आगमन हो रहा है मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में पूरी तरह जुटे हुए हैं। छिन्दवाड़ा में मूर्तिकार मां दुर्गा की मूर्तियां बनाते नजर आ रहे हैं।बताते चलें कि दुर्गा पूजा के अंतिम चरण की तैयारियां जोरो पर है और यहां भरपूर रौनक देखने को मिल रही है। कलाकारों द्वारा मां का श्रृंगार करके प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकारों के मुताबिक मां दुर्गा की प्रतिमा का लगभग 80% काम पूरा हो चुका है। मूर्तियों के साथ ही सजावट की दुकानों में भी लोगों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। सभी लोग शक्ति की देवी के स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही माँ दुर्गा के पंडालों में भी तैयारी जोरों पर चल रही है सभी अपने पंडालों को विशेष सजावट करने में जुड़े हुए है