नोएल टाटा ही टाटा ट्रस्ट की कमान संभालेंगे।

नोएल टाटा ही टाटा ट्रस्ट की कमान संभालेंगे।

टाटा ग्रुप को देश और दुनिया में सबसे बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित करने वाले रतन टाटा का निधन होने के बाद टाटा के सभी ट्रस्ट का चेयरमैन उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को बनाया गया है।

मंगलवार रात को भारत और दुनिया के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने अंतिम सांस ली और पूरा देश आज उनके योगदान को याद कर रहा है। पूरी दुनिया में बड़ी-बड़ी हस्तियां रतन टाटा को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं। सोशल मीडिया उनके सरल स्वभाव की चर्चा होती रही है।वही उनकी कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को लेकर आज भी उनकी इन खूबियों को लोग याद कर रहे हैं।लेकिन इस बीच एक और नाम चर्चा में है जोकि वास्तव में रतन टाटा के सौतेले भाई हैं, उनका नाम है नोएल टाटा। अब नोएल टाटा ही टाटा ट्रस्ट की कमान संभालेंगे।