निगम के हड़ताली कर्मचारियों को मनाने पहुंचे मेयर लेकिन नहीं बनी बात, हड़ताल जारी,बाजार में लगा कचरे का ढेर

निगम के हड़ताली कर्मचारियों को मनाने पहुंचे मेयर लेकिन नहीं बनी बात, हड़ताल जारी,बाजार में लगा कचरे का ढेर

ख़बर छिन्दवाड़ा : छिन्दवाड़ा में गुरुवार को निगम कर्मचारियों ने  कार्यालय के सामने वेतन संबंधी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मेयर विक्रम अहाके ने कर्मचारियों से मिलने पहुंचे और एक माह की सैलरी देने का आश्वासन दिया लेकिन कर्मचारी 2 माह का पूरा वेतन की मांग पे अड़े रहे।

निगम कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। जेल तिराहा,छोटी बाजार,फव्वारा चौक,पालिका मार्केट,छोटी बाजार में जगह जगह कचरे का ढेर लग गया है। निगम कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा के प्रीतम चौरिया ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।