निगम कर्मचारियों ने काम किया बंद, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने काम किया बंद, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो :-https://youtube.com/shorts/7ZoXK0q5IlY?si=PrOP_5gHNmkappkS

Instagram link :-https://www.instagram.com/reel/DEkk9ukvL2S/?igsh=bXh1eWl0cjV6OHps

ख़बर छिन्दवाड़ा : निगम कर्मचारियों ने काम किया बंद, फव्वारा चौक सहित अन्य स्थानों में लगा कचरे का ढेर

सोमवार से  निगम कर्मचारियों ने अपनी वेतन संबंधी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल में निगम कर्मचारियों के 5 संगठनो ने संयुक्त रूप से हड़ताल कर दी है। हड़ताल में 1900 से ज्यादा कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।कर्मचारियों की हड़ताल से फव्वारा चौक सहित अन्य स्थानों पर कचरे का ढेर लगा हुआ है।कर्मचारियों सहित इनके समर्थन में कांग्रेस ने भी जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शनकर रहे कर्मचारियों की मांग है कि 2 माह का रुका वेतन कर्मचारियों को तत्काल मिले और प्रत्येक माह कि सैलरी सही समय पर हो।अन्यथा हमारी हड़ताल जारी रहेगी।