नागपुर-शहडोल ट्रेन 8 अक्टूबर से नियमित चलेगी देखें समय सारणी

नागपुर-शहडोल ट्रेन 8 अक्टूबर से नियमित चलेगी देखें समय सारणी

 नागपुर शहडोल-नागपुर नई एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को किया गया था। अब इस सेवा का नियमित परिचालन नागपुर से दिनांक 08-10-2023 तथा शहडोल से दिनांक 09-10-2023 से किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 11201 -11202 नागपुर शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का प्रतिदिन परिचालन शहडोल एवं नागपुर के मध्य व्हाया कटनी साउथ, जबलपुर, नैनपुर छिंदवाड़ा के मार्ग की जाएगी। इस ट्रेन के ठहराव उमरिया, कटनी साउथ, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा एवं सौसर स्टेशनों पर दिए गए हैं। शहडोल -नागपुर- शहडोल ट्रेन सेवा शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने के लिए महानगर नागपुर से सीधे तीव्र गति कम समय तथा सुगमता के साथ पहुंचने की सुविधा मिलेगी और छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा के लिए पहुंच आसान होगा। व्यापारिक तथा आर्थिक गतिविधियों के उन्नयन में इस ट्रेन की महत्वपूर्ण भूमिका सिद्ध होगी। रोजगार तथा व्यवसाय के नए अवसर उत्पन्न होंगे। नागपुर से दिनांक 08 अक्टूबर तथा शहडोल से दिनांक 09-10-2023 से प्रतिदिन संचालित नागपुर शहडोल-
नागपुर 11201/11202 नियमित रूप से निम्न समय-सारणी के अनुसार चलेगी।
उपरोक्त नई रेल सेवा के फलस्वरूप गाड़ी क्र. 08119 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी- छिंदवाड़ा पैसेंजर सोशल
ट्रेन का छिंदवाड़ा आगमान 11.45 बजे के स्थान पर 12.10 बजे तथा गाड़ी क्र. 08266 छिंदवाडा- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का आगमन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी 11.20 बजे के स्थान पर 11.25 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *