नगर निगम ने 54 दुकान के 102 बेसमेंट को किया सील,मेयर के विरोध के बाद अब छोटे दुकानदारों को दिवाली तक मिलेगी राहत।

नगर निगम ने 54 दुकान के 102 बेसमेंट को किया सील,मेयर के विरोध के बाद अब छोटे दुकानदारों को दिवाली तक मिलेगी राहत।

जिला प्रशासन के निर्देश पर निगम ने शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बेसमेंट में अवैध रूप से चल रही 102 दुकानों को सील किया।मेयर विक्रम अहके ने कहा कि  हमने त्योहारों के समय की जाने वाली कार्यवाही का विरोध किया है। शहर की व्यवस्था के साथ व्यापारियों का भी ध्यान रखना चाहिए।                          

      मेयर ने व्यापारियों की समस्या को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की। मेयर ने बताया कि दीवाली तक सिंगल दुकानदार के बेसमेंट वालों को इस कार्यवाही से राहत मिलेगी।