नगर निगम कर्मचारियों को 2महीने से नहीं मिला वेतन, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों को 2महीने से नहीं मिला वेतन, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

खबर छिन्दवाड़ा: छिंदवाड़ा की नगर निगम के कर्मचारियों को पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिल के कारण आज नगर निगम कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर  जिसके चलते आज सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हुए दीपावली से पहले पेमेंट करने की मांग रख दी

आपको बता दें  नगर पालिका निगम अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा बताया गया कि अक्टूबर 2024 माह का वेतन नहीं हो पाया है, जिससे निगम में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की आर्थिक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।

कल्याण संघ के कर्मचारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री द्वारा दीपावली पूर्व माह नवम्बर 2024 का वेतन भुगतान निगम कार्यरत कर्मचारियों को प्रदाय करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इस संबंध में नगर निगम के कमिश्नर चंदप्रकाश राय का कहना है हमारी ओर से जल्द से जल्द सभी निकाय के कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा।