धर्म परिवर्तन के लिए दबाव: छिंदवाड़ा में 3 लोगों पर ‘धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम’ के तहत केस दर्ज

छिंदवाड़ा। जिले के खापाभाट क्षेत्र में धार्मिक परिवर्तन के लिए कथित रूप से दबाव बनाने और दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध ‘धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021’ के तहत केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 07/12/2025 को वार्ड नं. 10 खापाभाट निवासी कमलेश कवरेती ने थाने में लिखित आवेदन पेश किया। आवेदक ने अपनी शिकायत में बताया कि सत्तनारायण, राजेश दाढे, और अराधना बावने द्वारा उन्हें धमकी, दबाव, प्रलोभन और बहकावे का उपयोग कर हिंदू धर्म से परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों के विरूद्ध धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।