धरमटेकड़ी में सांसद विवेक साहू ने की रामदरबार स्थापना की घोषणा; स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी

छिंदवाड़ा। स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रतिदिन मार्निंग वॉक, योग और व्यायाम की महत्ता बताते हुए, सांसद विवेक साहू ने धरमटेकड़ी मॉर्निंग वॉक मित्रमंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। वर्षों पुराने इस मित्रमंडल ने सांसद साहू का गाजे-बाजे के साथ आत्मीय अभिनंदन किया।

सांसद साहू ने धरमटेकड़ी को और सुंदर बनाने के लिए कायाकल्प की योजना तैयार करने को कहा। हनुमान मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी मिलने पर, उन्होंने हनुमान मंदिर में अपनी ओर से रामदरबार की स्थापना करने की घोषणा की, जिससे धरमटेकड़ी आध्यात्म का केंद्र बनेगा। उन्होंने सदस्यों के साथ रनिंग ट्रैक पर दौड़ लगाई और बचपन की यादें साझा कीं। मित्रमंडल के प्रस्ताव पर वाटिका का नाम नमोउद्यान रखने पर सांसद ने सहमति दी। कार्यक्रम का समापन सांसद विवेक साहू और सदस्यों की पोहा पार्टी के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रभुनारायण नेमा और आभार रितु जुनेजा ने व्यक्त किया।

उपस्थित प्रमुख सदस्य (नाम):

प्रभुनारायण नेमा, प्रतीक शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नानू यादव, शरद पनपलिया, कमलजीत सलूजा, राकेश अग्रवाल, ऋतु जुनेजा, अनिल मिश्रा, मिलाप चौहान, सुरेश मोखलगाय, प्रकाश भटूरकर, दीपक चौरसिया, कुलदीप सिंग अरोरा, नरेश सूर्यवंशी, बबलू बागरे, रंजीत सूर्यवंशी, निलेश लखोटिया, देबी दास साहू, दीपक नकाडे, अनिल सुर्यवंशी, शशाक चंदेल, मूलचंद साहू, महेंद्र पटेल, राजेश नेमा, संजू वर्मा, अशोक संचेती, मनोहर सोनी, संतोष दुबे, डिंपल सिंह, राहुल अग्रवाल, अखिलेश नेमा, रूपल अग्रवाल, अरविंद सिंह, सोनू साहू केवलारी, महेंद्र शुक्ला, कोमल साहू, शेबाल ख़ान, राजेश खत्री, उमेश बरनवाल, ओम प्रकाश सूर्यवंशी, हितेश शाह, रुपेश मोखलगाय, अतुल माहेश्वरी, ऋषभ जैन, रणजीत मिश्रा, कृपाशंकर सूर्यवंशी, घनश्याम सनोदिया, अनिल सूर्यवंशी, संतोष देशमुख, अनूप पवार सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।