दो बाइक की भिड़त में दो मौत और दो घायल
दो बाइक की भिड़त में दो मौत और दो घायल
ख़बर छिंदवाड़ा: चौरई थाना क्षेत्र के झिलमिली में पेंच नदी पुलिस के पास दो बाइकों की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वही एक युवती और एक युवक को गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सिवनी की ओर से और दूसरी बाइक छिंदवाड़ा की ओर से लौट रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ है।
जानकारी अनुसार चंद्रप्रकाश पिता सकरचंद विश्वकर्मा उम्र 21 साल चौरई कुंडा का रहने वाला है। जो अपनी बहन रोशनी के साथ किसी काम से छिंदवाड़ा आया हुआ था।
छिंदवाड़ा से काम करने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहे थे। वही करन पिता गोपी आदावासी उम्र 23 साल अपने साथी लखन पिता श्रीराम आदावासी उम्र 20 साल रायसेन के रहने वाले है। दोनों राजनांदगांव से काम करने के बाद लौट रहे थे। जो अभी परासिया बीजी साइडिंग में रह रहे है।
इस दौरान झिलमिली पुल के पास दोपहर 2.30 बजे करीब दोनों की बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण की बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 से चारों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां करन आदवासी और चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वही दोनों घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
ड्रम बेचने का काम करता था मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक गोपी आदावासी रायसेन के रहने वाले है। चार से पांच परिवार परासिया की बीजी साइडिंग में रह रहे है। ये सभी जिले सहित अन्य जिलों में बाइक से घूम-घूम कर प्लास्टिक के ड्रम बेचने का काम करते है। मृतक राजनांदगांव से में भी यही काम करता था। अपने परिवार के पास वापस लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ है।