दुल्हन ने बिना वजह लौटाई बारात,थाने में हुई शिकायत
परासिया के खिरसाडोह में शनिवार रात एक शादी में जयमाला के बाद दुल्हन ने फेरों से इनकार कर दिया। रामाकोना से आई बारात बैरंग लौट गई। दुल्हन जयमाला के दौरान बेहोश हो गई थी। अस्पताल से लौटने के बाद रस्में पूरी हुईं, लेकिन फेरों के समय उसने इनकार कर दिया। दूल्हे ने परासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दुल्हन पहले से शादी के लिए तैयार नहीं थी और उसने पहले पुलिस में शिकायत भी की थी। दूल्हे ने उसकी पढ़ाई जारी रखने का वादा किया था। दुल्हन के इनकार से दूल्हे को आर्थिक और सामाजिक नुकसान हुआ है।