दुखद घटना एक दंपत्ति ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली
दुखद घटना एक दंपत्ति ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली
ख़बर छिंदवाड़ा: छिन्दवाड़ा के तामिया के बिजोरी में आज एक दंपती ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सुबह उनकी किराना दुकान नहीं खुली तो आसपास के लोगों ने जाकर देखा। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। देखा तो पति-पत्नी मृत पड़े थे। उनके पास एक सुसाइड नोट मिला है।
छिंदवाड़ा जिले में एक दुखद घटना घटी है, जहां एक दंपत्ति ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तामिया थानाक्षेत्र के ग्राम पांडू पिपरिया में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक दंपत्ति की पहचान रामलखन रघुवंशी (52 वर्ष) और उनकी पत्नी भूमिलता रघुवंशी (47 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी ग्राम पांडू पिपरिया में किराना की दुकान चलाते थे।
जानकारी अनुसार दंपत्ति पर समूह और बैंक का कर्ज था, जिससे वे परेशान थे। उनके दो बेटे है जो इंदौर में पढ़ाई करते हैं।
सुबह जब दंपत्ति ने अपनी दुकान नहीं खोली, तो पड़ोसियों ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब पड़ोसियों ने उनके घर के दरवाजे पर जाकर देखा, तो उन्हें अंदर से बंद दरवाजे मिले। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
तामिया थाना टीआई विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतिका श्रीमती भूमिलता पति रामलखन रघुवंशी उम्र 47 वर्ष निवासी पांडु पिपरिया थाना तमिया पति रामलखन पिता स्वर्गीय लक्ष्मण रघुवंशी उम्र 52 साल पांडू पिपरिया निवासी दोनों पति पत्नी ने सलफास की गोली खाकर रात को आत्महत्या कर ली।आत्महत्या करने का कारण समूह ओर बैंक का कर्ज बताया जा रहा है।दंपति के दो बच्चे है जो इंदौर में पढ़ाई कर रहे है। पांडु पिपरिया में इनकी किराना की दुकान है ।
मर्ग कायम किया है जांच में जो भी तथ्य आयेंगे उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।