दीपावली पर फूल और फटाखे दोनों के मिज़ाज रहे तेज महगाई का दिखा असर
दीपावली पर फूल और फटाखे दोनों के मिज़ाज रहे तेज महगाई का दिखा असर
खबर छिन्दवाड़ा: दीपावली पर फूलो के बाजार में गेंदे,कमल और गुलाब के फूलो की अच्छी खासी रही मांग, गेंदा 100 रुपए किलो तक बिका।
आज छिंदवाड़ा में फूलो के बाजार में जमकर खरीददारी हुई। फूलो के बाजार में अच्छी खरीददारी के चलते व्यापारी में उत्साह है। व्यापारी सुनील सहारे ने बताया कि मौसम खुला रहने से किसानो को फायदा मिला है।आज गेंदा 100रूपए किलो तक बिक रहा है। आज बाजार में गेंदे,कमल और गुलाब की ज्यादा मांग थी।गेंदे का फूल छिंदवाड़ा से बाहर भी जाता है
कमलफूल नागपुर,बालाघाट और सिवनी से यहां आता है।
दीपावली पर पटाखों की 10% बिक्री कम हुई,व्यापारियों ने फसलों को बताई वजह। दीपावली पर चाइना के पटाखों के बजाय देशी पटाखों ने अच्छी जगह बना ली। पटाखा व्यापारी मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि इस बार बच्चों के पटाखे और आकाशीय आतिशबाजी खूब मांग रही। बारिश में किसानो की फसले खराब होने और बाजार में फसल नही आने की वजह से इस बार पटाखा बाजार थोड़ा कमजोर रहा।
वही एक ओर फलों की दुकान लगाने वाले दुकानदार कहना है कि दीपावली का पर्व होने के कारण बाजार में रौनक देखने को मिल रहा है लोग पूजन सामग्री के साथ ही फल-फूल, केला पत्ता और चीजों की खरीदारी कर रहे हैं।बिक्री ठीक ठाक चल रही है लेकिन महंगाई का भी असर बाजार पर जरुर दिखाई दे रहा है।त्योहार के चलते फलों के दाम चढ़े हुए हैं।कीमतें बढ़ने के बाद भी लोग खरीदारी करने आ रहे हैं।