तेंदुआ 8 दिन बाद पिंजरे में कैद पेंच टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा गया

तेंदुआ 8 दिन बाद पिंजरे में कैद पेंच टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा गया

वन विभाग के वनमंडल अधिकारी बृजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 7-8 दिन पहले रेंजर पंकज शर्मा को सूचना मिलने के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए थे।कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद होने के बाद वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए।इसके बाद आज तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

ख़बर छिंदवाड़ा:मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के पूर्व वन परिक्षेत्र के ग्राम पोआमा में कई दिनों से तेंदुए की उपस्थिति से स्थानीय निवासियों में भय का माहौल था।वन विभाग को कुछ दिनों पहले इसकी जानकारी मिली थी।जिसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।कई दिनों की मेहनत के बाद आखिर सफलता हाथ लग ही गई।

वन विभाग के वनमंडल अधिकारी बृजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 7-8 दिन पहले रेंजर पंकज शर्मा को सूचना मिलने के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए थे।कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद होने के बाद वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए।इसके बाद लगातार क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया और आज तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।तेंदुए की उम्र 5 से 6 वर्ष है।तेंदुए की सेहत ठीक होने के बाद उसे पेंच टाइगर रिजर्व के जामताड़ा परिक्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड दिया गया।