तामिया एडवेंचर फेस्टिवल का आज हुआ रोमांचकारी आगाज
तामिया एडवेंचर फेस्टिवल का आज हुआ रोमांचकारी आगाज
ख़बर छिन्दवाड़ा :जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त प्रयासों से आयोजित तामिया एडवेंचर फेस्ट 2024 का शुभारंभ शनिवार से रातेड़ बेस कैंप में प्रारम्भ हुआ। इसका आयोजन का शुभारंभ कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। बता दे इस फेस्टिवल में पैरामोटर, हॉट एयर बलून, पैरासेलिंग, जिपलाइन, रॉक क्लाइम्बिंग, एटीवी बाइक, बर्मा ब्रिज, रोप ऑबस्टैकल, स्टार गेजिंग जैसी साहसिक गतिविधियां होंगी। तामिया फेस्ट का उद्देश्य जिले में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
कलेक्टर शीलेंद्र सिंह छिन्दवाड़ा जिले में पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार का आयोजन लगातार चलाया जा रहा है इससे पूर्व में भी माचागोरा जल महा उत्सव में भी इस ही प्रकार का आयोजन किया गया था वह भी एक सफल आयोजन था जिससे आने वाले में छिन्दवाड़ा भी पर्यटन के मैप में अपनी पहचान बना बनाएगा।
