तापमान में फिर आई गिरावट बढ़ी ठंड जानें कितना रहा टेपरेचर

तापमान में फिर आई गिरावट बढ़ी ठंड जानें कितना रहा टेपरेचर

छिंदवाड़ा में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले दिन  जहां 13 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था वहीं इसमें आज 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। गिरते तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। सुबह से शीतलहर के कारण भी ठंड का असर देखा जा रहा है

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा के मुताबिक अगले 72 घंटे में एक बार फिर से तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। पारा 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। पिछले 2 दिन लगातार आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी दर्ज की गई थी लेकिन अब एक बार फिर से आसमान साफ हो गया है। ऐसे में शीतलहर चलने लगी है। जिसके कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना बन रही है।