“झूठे आरोप का सौदा? युवक का दावा – जीतू पटवारी ने बयान के बदले मांगी थी ‘सियासी स्क्रिप्ट’, बाइक और पैसे का किया था वादा”
इंदौर। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एक नए विवाद में घिर गए हैं। एक युवक ने दावा किया है कि उससे झूठे आरोप लगवाने की योजना बनाई गई थी, जिसमें कहा जाना था कि उसे “गंदगी” खिलाई गई। युवक के अनुसार, इस सियासी ड्रामे के बदले उसे बाइक और नकद पैसे देने का आश्वासन दिया गया था।
पुलिस ने युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है, जिससे मध्यप्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। जहां बीजेपी इस मुद्दे पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है और आरोपों को बेबुनियाद कहा है।
