जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 1 बुजुर्ग की मौत

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 1 बुजुर्ग की मौत

ख़बर छिन्दवाड़ा: सिंगोड़ी के गोलीधाना में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 1 बुजुर्ग की मौत ,आधा दर्जन से अधिक घायल।                                             

बुधवार की रात को सिंगोड़ी के गोलीधाना में दो पक्षों के बीच खेत की मेढ़ को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनो पक्षों के बीच लाठियां चली जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए,जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।।देर रात एक 58वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस ने 7आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।