छिन्दवाड़ा मौसम: साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड जानें कितना रहा न्यूनतम तापमान

छिन्दवाड़ा मौसम: साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड जानें कितना रहा न्यूनतम तापमान

ख़बरछिंदवाड़ा : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिलों में मौसम में बदलाव आ गया था , जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी । हालांकि, इस सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी का दौर फिर से तेज हो गया  है।

छिन्दवाड़ा में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे ठंड का थोड़ा एहसास पिछले दिनों के मुक़ाबले ज़्यादा देखने को मिल रहा  है।

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा के मुताबिक मंगलवार सुबह 8 बजे छिंदवाड़ा में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि, अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। आगामी समय में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सप्ताह तक तापमान और नीचे आ सकता है।