छिन्दवाड़ा में पारा गिरा 4.5 डिग्री पर पहुंचा फसलों पर जमी बर्फ

छिन्दवाड़ा में पारा गिरा 4.5 डिग्री पर पहुंचा फसलों पर जमी बर्फ

आज छिंदवाड़ा में पारा गिरकर 4.5 डिग्री पर पहुंचा। खेतों में जमी बर्फ।     

उत्तरी हवाओं का असर छिंदवाड़ा में भी दिखाई देने लगा है।आज सुबह छिंदवाड़ा में पारा गिरकर सीजन के सबसे न्यूनतम स्तर 4.5डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में अचानक गिरावट आने से खेतो में बर्फ जम गई ।चौरई के हथनी के खेत में बर्फ जमने की तस्वीरें सामने आई है।मौसम वैज्ञानिक संत कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तरी हवाओं की वजह से छिंदवाड़ा में दिसंबर के दूसरे सप्ताह पहली बार न्यूनतम स्तर पर पहुंचा है आगामी दिनों कड़ाके के ठंड पढ़ाने की संभावना है।

देखें विडियो :-https://youtube.com/shorts/o6FGCne4eKw?si=lqQOYmeNHFsOqugt

मौसम मध्य प्रदेश : भारत देश के उत्तर में हिमालय और  पहाड़ों पर निरंतर बर्फबारी के कारण बर्फीली  हवाएं मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों तक पहुंच गई है। इसके कारण मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ठंड बढ़ती जा रही है। पिछले एक दिन पहले मध्य प्रदेश के 16 शहरों में 12 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया। राजगढ़ और गुना बर्फीली हवाओं का सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र भोपाल ने राजधानी भोपाल सहित 4 जिलों में कोल्ड-डे और 16 जिलों में कोल्ड वेब का अलर्ट जारी किया है। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, आगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, दमोह, सागर जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र है।हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने से अगले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में गिरावट होने की आशंका है। खास करके पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी मौसम बदला रहेगा।

पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। रायसेन, राजगढ़, धार, जबलपुर, छिन्दवाड़ा,सिवनी, सागर, पचमढ़ी(नर्मदापुरम), में तीव्र शीत लहर का प्रभाव रहा। भोपाल, राजगढ़, इंदौर,  शाजापुर, उज्जैन, बैतूल, रायसेन में शीतल दिन रहा। 

और आगे भी प्रदेश में तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है।