छिंदवाड़ा: रामगढ़ी के पास दो कार में आमने- सामने की भीषण टक्कर,बच्चे समेत 3की मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा के रामगढ़ी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए हैं।हादसे में छिन्दवाड़ा निवासी 3लोगों की मौत हो गई है बच्ची समेत घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। छिंदवाड़ा सी एस पी अजय राणा ने बताया कि रामगढ़ी के पास दो कार में आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई जिसमें जिसमे एक बच्चे समेत 3लोगों की मौत हो गई वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाए है।पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
नोट ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
