छिंदवाड़ा : मोबाइल off कर चोरी को देते थे अंजाम, 12 लाख जेवरात के समेत 2 चोरी के 3 आरोपी धराये
छिंदवाड़ा : मोबाइल off कर चोरी को देते थे अंजाम, 12 लाख जेवरात के समेत 2 चोरी के 3 आरोपी धराये
ख़बर छिन्दवाड़ा : छिंदवाड़ा पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि रामकुमार माहोरे चंदनगांव के सूने घर में चोरी की घटना के मामले 3 आरोपियों को 12 लाख सोने चांदी के जेवरात समेत गिरफ्तार किया है।आरोपी छत्तीसगढ़ निवासी और हिस्ट्री शीटर है जिनके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज है।
देखें वीडियो :-https://youtube.com/shorts/y48rWb1xpb8?si=OMKeXqkntyphYz-e
घटना को ऐसे दिया था अंजाम
आरोपी ने पुलिस को पूछताक्ष में बताया कि सायबर तकनीक से बचने के लिए घटना को अंजाम देने से पहले मोबाइल ऑफ किया था। सुरेश उर्फ मुकेश पटेल(35) कोरबा निवासी और राजेश उर्फ राजकुमार (30)नागपुर निवासी ने घटना को अंजाम देने से पहले नागपुर में मोबाइल बंद किया और बस से छिंदवाड़ा आए।
महाजन लॉन में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद चन्दन गांव की बालाजी धाम कॉलोनी में रेकी के बाद एक रामकुमार माहोरे के सुने घर को निशाना बनाया और लाखो रुपए के सोने चांदी के जेवरात ले उड़े।आरोपियों ने चोरी के जेवरात गुहाराम उर्फ नंदू टंडन(45)बलौदा छत्तीसगढ़ को बेचे थे।
घटना को अंजाम देते समय शातिर चोरों ने कुछ भी सबूत नहीं छोड़े थे।पुलिस में शातिर चोरों की तलाश में कई 25 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद इस तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की जानकारी जुटाई तो सामने आया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नसुरेश उर्फ मुकेश पटेल शातिर बदमाश हिस्ट्री शीटर है जो इस तरीके से घटना का अंजाम देकर दर्जनों चोरी की घटना को अंजाम देता था।
पुलिस सायबर टीम की मदद से आरोपियों की जानकारी जुटाई और घटना से जुड़े 3 आरोपियों को 12 लाख के सोने चांदी के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है।
