छिंदवाड़ा में ‘हिंदू गर्जना रैली’ आज: टी. राजा सिंह भरेंगे हुंकार, मातृशक्ति के हाथों में होगी कमान

छिंदवाड़ा। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर आज सोमवार को छिंदवाड़ा शहर में शौर्य और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘हिंदू गर्जना रैली’ और ‘विशाल धर्मसभा’ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष आयोजन का पांचवां वर्ष है, जिसे भव्य बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

शाम 5 बजे दादा धूनी वाले दरबार से होगा शंखनाद

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे चार फाटक स्थित दादा धूनी वाले दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होगा। यहाँ से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। डीजे की धुन और भव्य आतिशबाजी इस रैली के मुख्य आकर्षण रहेंगे।

मातृशक्ति का शक्ति प्रदर्शन

जिला बजरंग दल संयोजक नरेंद्र पटेल ने बताया कि इस वर्ष रैली की कमान मातृशक्ति के हाथों में होगी। विशेष ड्रेस कोड में सजी महिलाएं रैली का नेतृत्व कर अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेंगी।

मुख्य अतिथि: प्रखर वक्ता टी. राजा सिंह

रैली में सबसे खास मौजूदगी तेलंगाना के विधायक और प्रखर हिंदूवादी नेता टी. राजा सिंह की होगी। वे रैली के दौरान विशेष रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन करेंगे और शाम 7 बजे दशहरा मैदान में आयोजित विशाल धर्मसभा को संबोधित करेंगे।

इन मार्गों से गुजरेगी रैली:

प्रशासनिक और आयोजक समिति के अनुसार, रैली दादा धूनीवाले मंदिर से शुरू होकर:

तिलक चौक

पावर हाउस

छोटी बाजार

मेन रोड

फव्वारा चौक

से होते हुए दशहारा मैदान पहुंचेगी।

आयोजन का संदेश: “यह रैली न केवल शिवाजी महाराज के शौर्य को नमन करने के लिए है, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का एक माध्यम है।”