छिंदवाड़ा में सनसनीखेज मामला: वेकोलि महिला कर्मी की आत्महत्या, ‘सहेली की एकतरफा मोहब्बत’ में पति-बच्चों को छोड़ने के दबाव से तंग आकर दी जान
जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाड़ा क्षेत्र में वेकोलि की एक महिला कर्मी की आत्महत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मृतका की सहेली उस पर लगातार दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर महिला ने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वेकोलि महिला कर्मी की मौत के बाद की गई जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी महिला, जो मृतका की सहेली थी, मृतका से ‘एकतरफा मोहब्बत’ करती थी। इसी एकतरफा चाहत के चलते वह मृतका पर लगातार अपने पति और बच्चों को छोड़ने के लिए दबाव बनाती थी।
प्रताड़ना से तंग आकर मृतका ने यह घातक कदम उठाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
“चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी महिला द्वारा लगातार मृतका को उसके पति और बच्चों को छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।”
