छिंदवाड़ा में मानसून की धीमी रफ्तार, अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा
छिंदवाड़ा जिले में मानसून की शुरुआत तो हो चुकी है लेकिन वर्षा का स्तर अब तक सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड एवं सेटलमेंट ग्वालियर द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 जून 2025 से 17 जून 2025 तक जिले में औसतन 45.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 404 मिमी था।
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भी वर्षा की स्थिति असमान रही। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई तो कई तहसीलों में वर्षा शून्य रही।
तहसीलवार वर्षा की स्थिति इस प्रकार रही:
छिंदवाड़ा में आज कोई वर्षा नहीं हुई, अब तक कुल वर्षा 53.8 मिमी।
मोहखेड़ में आज 10.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, कुल वर्षा 50.7 मिमी।
तामिया, अमरवाड़ा, चौराई, हर्रई, बिछुआ और जुन्नारदेव में आज वर्षा शून्य रही।
परासिया में आज 10.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
चांद तहसील में सबसे अधिक 49 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
उमरेठ में आज 3.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई और अब तक कुल 86 मिमी वर्षा हो चुकी है।
संपूर्ण जिले का औसत:
वर्ष 2025 (1 जून से 17 जून तक): 45.8 मिमी
वर्ष 2024 (इसी अवधि में): 404 मिमी
जिले में लगातार बारिश न होने से किसान चिंतित हैं। धान व अन्य खरीफ फसलों की बुआई का समय नजदीक आ रहा है। यदि आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय नहीं हुआ तो खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है।
प्रशासन सतर्क
जिला प्रशासन व कृषि विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।