छिंदवाड़ा में मंगलवार को 5 घंटे रहेगी बिजली बंद, टाउन-3 फीडर के कई इलाकों में कटौती

छिंदवाड़ा शहर वितरण केंद्र द्वारा सूचित किया गया है कि मानसून पश्चात विद्युत लाइनों के रखरखावन कार्य के लिए मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 के.व्ही. टाउन-3 फीडर से जुड़े सर्किट हाउस, पुलिस लाइन, लालबाग, गैलेक्सी होटल, विशाल मेगामार्ट सहित कई अन्य क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। उपभोक्ता किसी भी शिकायत के लिए 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रभावित क्षेत्र
11 के.व्ही. टाउन-3 फीडर से प्रभावित होने वाले क्षेत्र निम्न हैं:
सर्किट हाउस, टी.बी. सेनेटोरियम, सी.एम.पी.एफ., मांधाता कॉलोनी, सिंचाई नगर, देव होटल, शिव नगर, मते कॉलोनी, पुलिस लाइन, ऊंट खाना, बैल बाजार, को-ऑपरेटिव बैंक कॉलोनी, लालबाग, सागरपेशा, होटल गैलेक्सी, विशाल मेगामार्ट, पाटनी पेट्रोल पंप, शांतिनाथ होटल, जायसवाल कॉलोनी आदि।