छिंदवाड़ा में निर्माणाधीन मकान दीवार धराशाई,4मजदूर दबे, उपचार जारी

आज दोपहर सिवनी के प्राणमोती में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 4 मजदूर घायल हो गए। घायलों को प्रत्यदर्शियों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, दीपक उईके के मकान का काम चल रहा था। मकान के टॉवर की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से मिस्त्री समेत 4 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से उर्मिला के सिर पर चोट है।घायलों में मिस्त्री महेश( 48) रोशनी डेहरिया (40 वर्ष), और जय कुमारी (24 वर्ष) शामिल हैं।जिनका मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में उपचार जारी है।