छिंदवाड़ा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक, सवार की जान बची

छिंदवाड़ा। शहर के नागपुर रोड पर बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई जब चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी चलते समय उसमें अचानक धुआं उठने लगा और जलने की तेज बदबू फैल गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कुछ ही सेकेंड में स्कूटी में आग लग गई।

 

घटना के वक्त स्कूटी चालक वाहन चला रहा था, लेकिन जैसे ही उसने धुआं और बदबू महसूस की, वह सतर्क हो गया और तुरंत स्कूटी से उतरकर दूरी बना ली। महज 2 से 3 मिनट के भीतर पूरी स्कूटी आग की लपटों में घिर गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई।गनीमत रही कि चालक ने समय रहते स्कूटी से दूरी बना ली, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, आग लगने के कारण स्कूटी पूरी तरह नष्ट हो गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह बैटरी से संबंधित तकनीकी खराबी हो सकती है।