छिंदवाड़ा में आवारा कुत्ते का हमला, मासूम घायल

छिंदवाड़ा जिले के चौरई गोपालपुर गांव में गुरुवार दोपहर को एक आवारा कुत्ते ने 3 वर्षीय मासूम अजान पर हमला कर दिया। हमले में मासूम के चेहरे और गले पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर रोष है