छिंदवाड़ा जिले में अब तक 406.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, बीते वर्ष की तुलना में बेहतर मानसून
छिंदवाड़ा। जिले में इस वर्ष मानसून की शुरुआत से लेकर अब तक बारिश की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय छिंदवाड़ा द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जून 2025 से 9 जुलाई 2025 तक जिले में 406.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में कहीं अधिक है। वर्ष 2024 में इसी अवधि में जिले की औसत वर्षा 264.5 मि.मी. रही थी।
वर्तमान वर्षा की स्थिति इस बात की ओर संकेत करती है कि इस बार मानसून की सक्रियता बेहतर रही है और कई तहसीलों में वर्षा सामान्य से अधिक रिकॉर्ड की गई है।
तहसीलवार वर्षा स्थिति पर एक नजर (मिलीमीटर में):
तहसील आज की वर्षा कुल वर्षा (2025) कुल वर्षा (2024)
छिंदवाड़ा 21.6 326.8 224.5
मोहखेड़ 35.4 384.6 350.0
तामिया 34.0 416.0 299.0
अमरवाड़ा 14.0 479.2 319.2
चौरई 44.0 327.6 249.0
हर्रई 45.7 630.5 147.0
बिछुआ 68.2 308.6 332.4
परासिया 8.3 299.5 198.7
जुन्नारदेव 21.2 428.6 198.0
चांद 65.0 379.1 380.2
उमरेठ 30.0 505.4 213.3
जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मि.मी. मानी जाती है, जिसके अनुपात में अब तक का आंकड़ा संतोषजनक माना जा सकता है। विशेष रूप से हर्रई तहसील में सर्वाधिक 630.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जो जिले में अब तक की सर्वाधिक है।