छिंदवाड़ा और चांद में एक घंटे में 2 इंच बारिश, जनजीवन प्रभावित
जिले में रविवार की रात को मौसम ने अचानक करवट ली और छिंदवाड़ा शहर व चांद ब्लॉक में एक घंटे के भीतर लगभग 2 इंच (करीब 50 मिमी) मूसलधार बारिश दर्ज की गई। इस तेज बारिश से निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज बारिश के चलते शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। दुकानों और घरों में पानी घुसने की घटनाएं भी सामने आईं। वहीं, चांद क्षेत्र में खेतों में जलभराव से जहां एक ओर नमी की स्थिति सुधरी, वहीं दूसरी ओर कुछ फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।
ब्लॉकवार वर्षा आंकड़े (21 जुलाई सुबह 8 बजे तक)
क्र: तहसील / दैनिक वर्षा :अब
1 छिंदवाड़ा 47.4 382.8 324.7
2 मोहखेड़ 17.2 423.9 660.8
3 तामिया 3.0 481.0 559.0
4 अमरवाड़ा 0.0 531.6 550.0
5 चौरई 15.0 442.4 439.8
6 हर्रई 0.0 673.3 405.2
7 बिछुआ 13.0 374.6 484.0
8 परासिया 34.2 333.7 330.3
9 जुन्नारदेव 2.6 456.4 371.6
10 चांद 55.4 515.9 518.0
11 उमरेठ 0.0 512.6 242.7
👉 जिले की औसत दैनिक वर्षा: 17.0 मिमी
👉 वर्ष 2025 में 1 जून से अब तक की औसत वर्षा: 464.5 मिमी
👉 पिछले वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा: 443.7 मिमी
👉 सामान्य औसत वर्षा: 1059.0 मिमी
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने किसानों और नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है, खासकर जलभराव वाले क्षेत्रों में।