छिंदवाड़ा: अज्ञात ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में विद्यासागर रेजिडेंसी के युवक की मौत, दो साथी घायल
छिंदवाड़ा: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे विद्यासागर रेजिडेंसी निवासी तनवीर मंसूरी (पिता मोहम्मद नदीम मंसूरी) अपने दो दोस्तों के साथ किया सेल्टोस कार से सारना की ओर से आ रहे थे।
हिंदुस्तान लीवर साबुन फैक्ट्री के सामने सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण तनवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
