छिंदवाड़ा:भोपाल का टूर ऑपरेटर टूर पैकेज के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार
छिंदवाड़ा: कोतवाली पुलिस ने टूर पैकेज के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी हिमांशु शर्मा को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पीड़ित अमित राय ने 16 फरवरी 2025 को हिमांशु शर्मा से गुवाहाटी के लिए चार फ्लाइट टिकट बुक कराए थे। इसके लिए उन्होंने हिमांशु शर्मा को यूपीआई के माध्यम से 50,000 रुपये का भुगतान किया था। लेकिन, हिमांशु शर्मा ने न तो टिकट बुक किए और न ही पैसे वापस किए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी हिमांशु शर्मा को उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से VOILA QUEST कंपनी का रजिस्ट्रेशन, VOILA QUEST की सील और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी का बैंक खाता फ्रीज किया जा रहा है।
