छिंदवाड़ा:जीतते हो तो EVM सही, हारते हो तो सवाल?” — बंटी साहू का कमलनाथ पर पलटवार:देखिए VIDEO

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर आज बीजेपी सांसद बंटी विवेक साहू ने तीखा जवाब दिया। सांसद साहू ने कहा कि कमलनाथ वही बोलते हैं, जो कांग्रेस पार्टी की स्क्रिप्ट उन्हें देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में किसी नेता को स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने की आज़ादी नहीं  है।

देखिए वीडियो

https://youtube.com/shorts/f4U1a3wDo-o?si=-pDzw29SBWz1P7lJ

सांसद साहू ने आगे कहा, “कमलनाथ जी, आपने भी 2014, 2018, 2019 और 2023 में इन्हीं ईवीएम के माध्यम से चुनाव जीते। जब आप जीतते हैं तो ईवीएम ठीक होती है और जब हारते हैं तो ईवीएम पर सवाल खड़े कर देते हैं। कांग्रेस की हार का कारण ईवीएम नहीं, बल्कि उनकी भ्रष्टाचार भरी नीतियाँ हैं। देश की जनता जान चुकी है कि कांग्रेस को वोट देना देश को पीछे ले जाने जैसा है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। “कांग्रेस शासनकाल में देश को लूटा गया। अब जब जनता ने उन्हें नकार दिया है, तो उनके पास कहने को कुछ नहीं बचा, इसलिए वे ईवीएम को निशाना बना रहे हैं,” सांसद साहू ने कहा।

उन्होंने कमलनाथ से यह भी पूछा कि यदि उनके पास ईवीएम से संबंधित कोई ठोस सबूत हैं, तो वे उन्हें चुनाव आयोग को क्यों नहीं सौंपते। “महज बयानबाज़ी कर के जनता को भ्रमित करना अब संभव नहीं है। देश की जनता अब जागरूक है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर बढ़ रही है,” उन्होंने जोड़ा।

गौरतलब है कि कमलनाथ ने हाल ही में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि अमेरिका और जापान जैसे देश ईवीएम का उपयोग नहीं करते, क्योंकि वहां यह माना जाता है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ संभव है।