छिंदवाड़ा:अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि एयर इंडिया की इस दर्दनाक दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करती है और पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

श्रद्धांजलि सभा में विजय पांडे, संजय पटेल, अजय सक्सेना, धर्मेन्द्र मिगलानी, गुरजीत सिंह शंटी बेदी, गरिमा दामोदर, योगेन्द्र राणा, दिवाकर सदारंग, अलकेश लाम्बा, भारत घई, राजेश बैस, चन्द्रभान देवरे, संजीव रंगू यादव, संदीप सिंह चौहान, जगदीश गोदरे, लोकेश डेहरिया, शिवानी सक्सेना, माइकल पहाड़े, शोभना संतोष राय, कविता शिव मालवी, दिन्शु यादव, विजेन्द्र चौहान, अनीष पटेल, शैलेन्द्र मालवी, दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, बबलू पराते, प्रीति बिसेन, दीपिका सल्लामे, भारती साहू, श्रद्धा जैन, हेमा क्षेत्री, वंदना विश्वकर्मा, कृपाशंकर सूर्यवंशी, बंटी सक्सेना, प्रतीक दामोदर, अभिषेक वर्मा, अधीर वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।