चौरई: उधारी मांगने पर किसान पर कुल्हाड़ी से हमला,नागपुर रेफर
छिंदवाड़ा जिले के माचागोरा गांव में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल युवक विनोद (52 वर्ष) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया है।
पीड़ित विनोद ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को बेटे की शादी के लिए 50 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसे मांगने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच खेत के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है
।
