गुलाबरा पानी पाइप लाइन फूटी:सड़कों पर पानी बहा:पार्षद ने गढ्ढे में बैठकर किया विरोध प्रदर्शन
छिंदवाड़ा। गुलाबरा क्षेत्र में सीवरेज लाइन निर्माण के दौरान पानी की मुख्य पाइप लाइन फूट गई, जिससे करीब 30 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा सड़कों पर बहने लगा। इस हादसे में हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया।
देखिए वीडियो:: https://youtube.com/shorts/67QpbbHI91U?si=MEVIVJLf3oNygtcI
क्षेत्रीय पार्षद संदीप सिंह चौहान ने पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने वाली निर्माण एजेंसी लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्षद सीवरेज के गड्ढे के बीच बहते हुए पानी के बीच निगम की लापरवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
नगर निगम के उपयंत्री रोहित सूर्यवंशी ने जानकारी दी कि पाइप लाइन की मरम्मत कार्य के लिए टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जल्द ही दुरुस्ती का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
