गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ, जानें वैदिक पंचांग, चंद्र-दर्शन और देवी पूजन के विशेष उपाय:जानिए राशिफल

गुरुवार 26 जून से वर्ष 2025 की आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। यह पर्व 04 जुलाई तक मनाया जाएगा। दक्षिणायन काल, वर्षा ऋतु, आषाढ़ मास और शुक्ल पक्ष की इस प्रतिपदा तिथि को देवी की गुप्त उपासना का विशेष महत्व है।

वैदिक पंचांग के अनुसार आज का दिन विशेष
आज शक संवत 1947 तथा विक्रम संवत 2082 चल रहा है। सूर्य दक्षिणायन में हैं और दिन गुरुवार है।

तिथि: प्रतिपदा दोपहर 1:24 तक, तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र: आर्द्रा सुबह 8:46 तक, फिर पुनर्वसु

योग: ध्रुव रात्रि 11:40 तक, फिर व्याघात

सूर्योदय: 06:00 बजे, सूर्यास्त: 07:22 बजे

राहुकाल: 02:22 PM से 04:03 PM तक

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में

प्रतिपदा तिथि का विशेष निषेध
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, प्रतिपदा तिथि को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा या पेठा) का सेवन वर्जित है। यह धन की हानि का कारण बन सकता है।

चंद्र-दर्शन का समय
आज रात्रि 7:17 से 8:25 तक चंद्र-दर्शन का मुहूर्त रहेगा।

गुप्त नवरात्रि का आरंभ – विशेष पूजन एवं उपाय
गुप्त नवरात्रि में देवी के तांत्रिक रूपों की आराधना की जाती है। इन नौ दिनों में भोग, मंत्र-जप एवं विशेष उपायों से साधक को अचूक लाभ मिल सकता है।

पहला दिन (प्रतिपदा) – माता को घी का भोग लगाने से रोग शांति व निरोगी काया की प्राप्ति होती है।

 उपायों से करें इच्छित फल की प्राप्ति

1. धन लाभ हेतु – उत्तर दिशा की ओर मुख कर 9 दीप जलाएं, लाल चावल पर श्री यंत्र स्थापित कर पूजा करें।

2. शीघ्र विवाह हेतु – शिव-पार्वती चित्र की पूजा कर “ॐ शं शंकराय…” मंत्र का जप करें।

3. मनचाहा वर पाने हेतु – शिव मंदिर जाकर जल-दूध अर्पण कर “हे गौरी शंकरार्धांगी…” मंत्र का 108 बार जप करें।

 जन्मदिवस विशेष (मूलांक 8)
आज जन्में जातक शनि से प्रभावित होते हैं। वे कर्मठ, गंभीर और संघर्षशील होते हैं। इनके जीवन में विलंब से सफलता आती है परंतु अद्भुत शक्ति इनकी पहचान होती है।

शुभ अंक: 8, 17, 26

शुभ रंग: काला, जामुनी

ईष्ट: हनुमान जी, शनि देव

 राशिफल संक्षेप में

मेष: आत्मबल बढ़ेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखें।

वृष: भावनात्मक मजबूती मिलेगी, गलत निर्णय से बचें।

मिथुन: आत्मविश्वास बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में संभलें।

कर्क: पैतृक संपत्ति से लाभ संभव, उदासी से बचें।

सिंह: निर्णय लाभदायक, उधारी से बचें।

कन्या: स्वास्थ्य सुधरेगा, मामा पक्ष से लाभ।

तुला: सफलता के योग, बड़ी खरीददारी में सावधानी।

वृश्चिक: दिखावे से दूर रहें, खर्च नियंत्रित करें।

धनु: सूचना से लाभ, युवाओं के लिए शुभ दिन।

मकर: नई ऊर्जा का संचार, विरोधियों से सावधान।

कुंभ: संपत्ति विवाद सुलझेगा, योग से मन शांत रखें।

मीन: इंटरव्यू में सफलता, वाद-विवाद से दूर रहें।

इस गुप्त नवरात्रि में करें देवी की आराधना और पाएं मनोकामनाओं की पूर्ति का वरदान।