गुड न्यूज़:85 की उम्र में बैडमिंटन का जुनून: खत्री ने डबल्स मैच में मारी बाजी, आज टीम इवेंट फाइनल

छिंदवाड़ा। जिला बैडमिंटन संघ द्वारा ओलंपिक स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 85 वर्षीय एस.एल. खत्री ने अपने जुनून से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन वेटरन्स डबल्स के रोमांचक मुकाबले में खत्री और उनके 70 वर्षीय साथी एम.एम. सिंह ने विजय प्राप्त की। इस मैच ने सिद्ध कर दिया कि खेल में उम्र कोई बाधा नहीं है, जिसकी सभी ने सराहना की। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के चौथे दिन आज (27 अक्टूबर, सोमवार) टीम इवेंट के फाइनल मुकाबले खेले जाएँगे और कल (28 अक्टूबर) समापन होगा।