गणेश जी को ज़रूर लगाए इन 5 चीजों का भोग
गणेश जी को ज़रूर लगाए इन 5 चीजों का भोग
पुरे देश में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है ।इस दौरान गणेशजी को मोदक के अलावा कई और चीजों का भोग लगाया जाता है जो पकवान गणेश जी को अतिप्रिय है। आप को बता दे गणेशजी की मनपसंद चीजों को भोग लगाने से धन संपत्ति लाभ के साथ साथ घर में सुख समृद्धि शांति आती है।
आप जानते ही की गणेश उत्सव का आरंभ हो चुका है।गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक यह उत्सव मनाया जाता है। गणेशजी की पूजा के साथ साथ उनको भोग लगाना भी बेहद जरुरी है। क्योंकि किसी भी देवी देवता की पूजा तभी पूर्ण मानी जाती है जब उन्हें भोग लगाया जाता है।आप सभी जानते हैं कि गणेशजी को मोदक तो अति प्रिय हैं लेकिन, इनके अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं भी है जिससे गणेश जी को बहुत पसंद हैं। आप मोदक के साथ साथ उन चीजों का भोग भी गणेशजी को लगा सकते हैं।जिससे बप्पा की कृपा आप पर सदा रहे और सभी मनोकामाएं पूरी करें।
आप जानते ही की भगवान आपके भाव देखते है उसके अनुरूप आपको फल देते है इस ही भाव से आप पूजा अर्चना करे और बप्पा के लिए उनके पसंद का भोग लगाए
बप्पा को मोदक बहुत पसंद है इसके साथ आप खीर का भोग,केले का भोग,मोतीचूर के लड्डू का भोग,नारियल का भोग और नारियल से बने पकवान का भोग लगाकर आप गणेश बप्पा प्रसन्न होते है ।