ख़बर अपडेट :भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मार कर किया सुसाइड

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मार कर किया सुसाइड

ख़बर छिन्दवाड़ा : पूर्व भाजपा अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है उन्होंने अपने घर पर आज सुबह अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली जिस से उनकी मौके पर मौत हो गयी बताया जा रहा है परिवार वाले नीच थे, कन्हई राम रघुवंशी अपने ऊपर वाले कमरे में अकेले थे जो की अंदर से बंद था जैसे ही आवाज आई तो परिवार वाले उनके रूम के तरफ पहुंचे दरवाजे को तोड़ के देखा गया तो वह जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़े थे सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ख़बर लिखने तक आत्महत्या का कारण अज्ञात है पुलिस मौके पर जांच में जुटी है परिजनों एवं भाजपा कार्यकर्ता में शोक की लहर है।