कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों ने मांगो के संबंध में ज्ञापन सौपा
कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों ने मांगो के संबंध में ज्ञापन सौपा
ख़बर छिन्दवाड़ा आज अल्प समय के लिए कैलाश विजयवर्गीय मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन प्रदेश का नगर आगमन हुआ।
जिसमे नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौपा उपरोक्त संदर्भित विषयान्तर्गत म.प्र.न.नि.न.पा.कर्मचारी संघ की ओर से नगरीय निकाय विभाग के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में निवारण हेतु माँग रखी जिसमे प्रदेश की नगरीय निकायों में चुंगीक्षतिपूर्ति की राशि बिना कटौती के प्रतिमाह 05 तारीख तक बिना कटौती के पूर्ण राशि प्रदान किया जावे। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आदेशानुसार दीपावली पर्व पूर्व नगर निगम छिंदवाड़ा में विगत सितम्बर 2024 का लंबित वेतन एवं अक्टूबर 2024 का अग्रिम वेतन प्रदान किया जावें। प्रदेश के नगरीय निकाय विभाग में वर्ष 2007 के पश्चात् एवं वर्ष 2016 तक के कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को जल्द से जल्द विनियमित किया जावें।प्रदेश के नगरीय निकाय विभाग में कार्यरत स्थाईकर्मी (विनियमित) कर्मचारियों को निकायों में रिक्त तृतीय/चतुर्थ पदों पर नियमितीकरण एवं शेष कर्मचारियों को सातवें वेतनमान एवं अनुकम्पा सहित अन्य सुविधाओं के आदेश प्रसारित करें।शासन द्वारा की जा रही दिव्यांगजनों की विशेष भर्ती अभियान अंतर्गत प्रदेश के नगरीय निकायों में कार्यरत विनियमित कर्मी/ दैनिक वेतनभोगी/ अनुबंधित दिव्यांग कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जावें । इन सभी माँग के लेकर आज नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों ने मांगो संबंध में ज्ञापन सौपा ज्ञापन सौपा गया है ।
