कैबिनेट मंत्री इन्दर सिंह परमार का दौरा: छिंदवाड़ा में ABVP के प्रांतीय अधिवेशन में होंगे शामिल

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार 24 दिसंबर को छिंदवाड़ा के प्रवास पर रहेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री परमार 23 दिसंबर को जबलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम और सिवनी में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात बुधवार दोपहर 1:30 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे।

छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान मंत्री परमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) महाकौशल प्रांत के 57वें प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट के उपरांत वे शाम 5:00 बजे सड़क मार्ग से मुलताई-बैतूल होते हुए भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।