केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल तक हुए बंद

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल तक हुए बंद

केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पर्व के दिन सुबह 8:30 बजे शीतकाल ऋतु के लिए बंद हो गए। जो पारंपरिक तोर पर हर वर्ष किया जाता है। जय बाबा केदार के जयकारे के साथ भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए।

कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ने अपने पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान किया। हजारों श्रद्धालु बाबा की पंचमुखी डोली के साथ पैदल ही रवाना हुए। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे आयोजित किये गये थे। आज केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास बर्फ होने से सर्द हवा भी चलती रही लेकिन श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।जो देखते ही बनता था।